ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंद कमरे में मिला नाविक का शव

नैनीताल, 2 जुलाई । नैनी झील में नौका पर पर्यटकों को सैर कराने वाले एक नाविक का उसके बंद कमरे में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल सात नंबर क्षेत्र में एक बंद कमरे से भीषण दुर्गंध आने की सूचना स्थानीय लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो बिस्तर पर एक युवक का शव मिला। उसके शरीर से ही दुर्गंध आ रही थी। मृतक की पहचान नैनी झील में नाव चलाने वाले अल्मोड़ा जनपद के भनोली निवासी 31 वर्षीय यशवंत के रूप में हुई।

बताया गया है कि वह यहां किराये के कमरे में अकेला रहता था और इधर अक्सर बीमार रहता था। शुक्रवार के बाद से वह घर से बाहर नहीं निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *