सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की धमाकेदार शुरुआत, USA को 29 रनों से हराया
- सूर्यकुमार यादव: 17
- विराट कोहली: 16
- रोहित शर्मा: 14
- अक्षर पटेल: 8
खास बात यह है कि विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड 125 मैचों में बनाया था, जबकि सूर्यकुमार ने महज 105 मैचों में ही उनसे आगे निकल गए।टी20 विश्व कप में भी सूर्या दूसरे नंबर परटी20 विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी सूर्यकुमार यादव अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।टी20 विश्व कप में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच (भारतीय):
- विराट कोहली: 8
- सूर्यकुमार यादव: 4
- युवराज सिंह: 3
- आर अश्विन: 3
- रोहित शर्मा: 3
सूर्या ने इस मैच के साथ युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया और विश्व कप में चार बार यह अवॉर्ड जीतकर विराट के बाद दूसरे नंबर पर आ गए।कप्तान के तौर पर पहला आईसीसी टूर्नामेंटहालांकि सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से भारत की टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 उनका बतौर कप्तान पहला आईसीसी टूर्नामेंट है। पहले मैच में ही उन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर दिया।टीम इंडिया की यह जीत टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी का संकेत दे रही है, और सूर्या की फॉर्म जारी रहने पर भारत के सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।