October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘वह हमें जैक कैलिस की याद दिलाते हैं’- एडन मार्करम की तारीफ में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया ऐसा बयान

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC) में ऑस्ट्रेलिया को शानदार शतक लगाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वह 102 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस पारी के बाद क्रिकेट जगत में इस वक्त मार्करम की तारीफ हो रही है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी जमकर एडन मार्करम की तारीफ की है। चोपड़ा ने कहा कि मार्करम उन्हें जैक कैलिस की याद दिलाते हैं।

आकाश चोपड़ा ने एडन मार्करम की तारीफ में क्या कहा?

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि मार्करम आईसीसी मेंस फाइनल में शतक बनाने वाले एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं। वह WTC फाइनल के इतिहास में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। वह चौथी पारी में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। चोपड़ा ने आगे कहा कि उनका मानना था कि दक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला अच्छा नहीं था क्योंकि चौथी पारी में उनके ऊपर स्कोरबोर्ड का दबाव होगा। 282 रन बहुत हैं, लेकिन उन्होंने उस कुल स्कोर को बौना साबित कर दिया। उनका तकनीकी आधार शानदार है। वह हमें जैक्स कैलिस की याद दिलाते हैं।

टी-20 से टेस्ट क्रिकेट में स्विच करना आसान नहीं होता- आकाश चोपड़ा

इसके अलावा, चोपड़ा ने यह भी बताया कि एडेन मार्करम आईपीएल में खेल रहे थे और सबसे छोटे प्रारूप से तुरंत टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए आ गए। इस तरह से टी-20 से टेस्ट क्रिकेट में स्विच करना आसान नहीं होता है। चोपड़ा ने कहा कि एडेन मार्करम के लिए क्या मुश्किलें रही होंगी? सबसे पहला यह कि वह पिछले दो महीनों से सिर्फ टी20 क्रिकेट खेल रहे थे। इसलिए उन्हें अपनी टी20 की आदतों को भूलना पड़ा और फिर टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा। यह एक मुश्किल काम है।

उन्होंने आगे बताया कि वह पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए। यह भी एक समस्या थी। नई गेंद से यहां काफी विकेट गिरे हैं। अगर आप पहली तीन पारियों को देखें, तो हर पारी में नई गेंद से विकेट गिरे थे। ऐसे में वह चौथी पारी में पॉजिटिव माइंडसेट के साथ खेलने के लिए उतरे और इसी वजह से वह शतक लगाने में कामयाब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.