ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा की एक ही युक्ति- हमारे जनपद, हमारे प्रदेश की हो ‘माफिया’ से मुक्ति- सीएम योगी

उन्नाव: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में जीते का परचम कायम करने के लिए आज सीएम योगी आज उन्नाव पहुंचे जहाँ सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर हमला बोला | संबोधन  के दौरान सीएम  ने कहा कि वर्तमान में नगर निकाय के चुनाव हैं। इतनी बड़ी आबादी, इतनी बड़ी संख्या वाली आबादी का चुनाव है। आज के दिन 6 करोड़ से अधिक आबादी इस निकाय क्षेत्र में आवास कर रही है। 4 करोड़ 32 लाख मतदाता हैं। इतनी बड़ी आबादी कई देशों की नहीं है।

गौरतलब है कि उन्नाव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने पिछले 9 वर्षो में भारत की तस्वीर बदलते देखा है। बदलता हुआ भारत विश्व का प्रतिनिधित्व कर रहा है।नौकरी मुहैया कराने समेत आंतरिक आतंकवाद को हमने खत्म किया है।

बिहार: आनंद मोहन की रिहाई के बाद ललन सिंह का कॉन्फिडेंस, बोले- ये गाड़ी अब नहीं रुकने वाली

भाजपा की एक ही युक्ति- हमारे जनपद, हमारे प्रदेश की हो ‘माफिया’ से मुक्ति…

उन्नाव में सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में तमंचा होना चाइए या टैबलेट होना चाहिए| इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रदेश में व्यापारियों से एक विवेश वर्ग के लोग तमंचा के बल पे रंगदारी मांगते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है | प्रदेश में हमारी सरकार का केवल एक ही लक्ष्य है कि भाजपा की एक ही युक्ति- हमारे जनपद, हमारे प्रदेश की हो ‘माफिया’ से मुक्ति…हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *