ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav 2023: भाजपा के पास नहीं है मेयर प्रत्याशी- अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा के पास निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी नहीं हैं। भाजपा मेरे गाने को एडिट करके ट्वीट कर जनता को मुद्दों से भटकाने चाहती है। भाजपा स्मार्ट सिटी में जलापूर्ति, गरीबों के आवास, 24 घंटे बिजली, नागरिक सुरक्षा, शिक्षा, हेल्थ, बेरोजगारी और गरीबी से ध्यान हटाने के लिए खेल कर रही है।

भाजपा के पास मेयर प्रत्याशी नहीं- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि शहरों की समस्या बीजेपी की देन है। वाराणसी, कानपुर और आगरा सहित बड़े शहरों में ज्‍यादातर बीजेपी के मेयर हैं। प्रदेश में भाजपा ने स्मार्ट सिटी को लेकर कोई काम नहीं किया है। लखनऊ का हाल भी बेहाल है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में मेयर का टिकट इसलिए काट दिया, क्योंकि वहां जमीन की रजिस्ट्री के नाम गड़बड़ी के आरोप हैं।

भाजपा की एक ही युक्ति- हमारे जनपद, हमारे प्रदेश की हो ‘माफिया’ से मुक्ति- सीएम योगी

सपा सुप्रीमो ने कहा, भाजपा ने शहरों में पार्क बर्बाद कर दिए हैं। आज गोमती नदी में खुले में नाले गिर रहे हैं। लखनऊ सहित बड़े शहर जाम से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूड़े से बिजली बनाने के लिए कहा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बीजेपी की सरकार में स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ। उन्‍होंने कहा कि समाजवादी सरकार में जो काम हुआ, उसे सरकार आगे नहीं बढ़ा पाई। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सरकार ने केवल दो बार बैठक की, फिर भी कुछ नहीं हुआ। इस दौरान अखिलेश ने सवाल किया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट, लखनऊ मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कानपुर मेट्रो और आगरा मेट्रो को क्यों आगे नहीं बढ़ गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *