ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का सॉन्ग लॉन्च, सॉन्ग में “गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए…

यूपी: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में सरगर्मिया तेज है। वहीँ सभी पार्टियां अपने वोटरों को लुभाने के लिए नए -नए हथकंडे अपना रही हैं। इस बीच भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर सॉन्ग लॉन्च किया है। जिसमें माफिया अतीक अहमद को दर्शाया गया है।

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी उत्तर प्रदेश इकाई ने एक गाना लांच किया है | इस सॉन्ग में “गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए…” थीम दिया गया है। इस वीडियो में माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को भी दिखाया गया है। साथ ही समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे और दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रजापति को भी दिखाया गया है।

प्रदेश में दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पहले चरण के लिए मतदान 4 मई को वहीँ, दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होंगे | जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे |

कश्मीर: ईद पर सूर्य मंदिर में फोड़े गए पटाखे, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

पहले चरण में इन जिलों में होगा मतदान…

पहले चरण के लिए 4 मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के जिलों में होंगे मतदान। वहीं, 11 मई को मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मीरजापुर मंडल के जिलों में होगा मतदान।

आपको बता दें, यूपी नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा। प्रदेश के 17 महापौर और 1420 पार्षद के पदों के लिए यह चुनाव होंगे। इससे पहले नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर यूपी सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें आरक्षित सीटों को लेकर भी जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि कौन-सी सीट से समाज के किस वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *