ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कश्मीर: ईद पर सूर्य मंदिर में फोड़े गए पटाखे, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

जम्मू- कश्मीर: हिन्दू धर्म के प्रसिद्द सूर्य मंदिर को लेकर एक बड़ा मामला सामने आय है जहाँ ईद के मौके पर मुस्लिमों ने मंदिर परिसर में पटाखे फोडे | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में स्थित मार्तण्ड सूर्य मंदिर में पठाखे फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है | इस वीडियो में लड़कों को  पटाखे  फोड़ते देखा जा रहा है|

अयोध्या: 155 देशों के जल से हुआ राम मंदिर का जलाभिषेक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के मंदिर में उछल-कूद मचा रहे हैं। इसी दौरान कुछ लड़के पटाखे फोड़ते हुए भी देखे जा सकते हैं। इनमें से एक लड़का सफेद कपड़े में दिखाई दे रहा है। उसके सिर में टोपी भी देखी जा सकती है। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि मंदिर में पटाखे फोड़ने वाले लोग इस्लामवादी हैं।

बता दें कि मार्तण्ड सूर्य मंदिर देश के गिने-चुने मंदिरों में से एक है। इस मंदिर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने संरक्षित स्मारक घोषित किया है। यही नहीं, इस मंदिर में हिंदुओं के पूजा करने पर पुरातत्व विभाग आपत्ति तक जता चुका है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *