ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली: प्रदर्शन के लिए फिर जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ आज एक बार फिर पूरे देश भर के पहलवान जंतर- मंतर में पहुंचे है| जिसमे एक बार फिर बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक शामिल है | बताया जा रहा है कि सभी पहलवान आज शाम चार बजे एक प्रेसवार्ता करेंगे |

इस संबंध में एक प्रदर्शनकारी पहलवान ने बताया, “एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। हमें नहीं पता कि यहां क्या हो रहा है? हम बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध फिर से शुरू करेंगे और अपनी मांग पूरी होने तक जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे।

पीएम मोदी देश को देंगे एशिया की पहली वाटर मेट्रो की सौगात

DCWE चीफ स्वाति मालीवाल ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। महिला पहलवानों ने आयोग से शिकायत की है कि उन्होंने 2 दिन पहले दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अभी तक उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

छवि

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *