ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: कानपुर-लखनऊ में बारिश, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी: प्रदेश में एक बार फिर बेमौसम बारिश शुरू हो गयी है | राजधानी लखनऊ समेत आस- पास के इलाकों में तेज धूप खिली लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। राजधानी में दोपहर में अँधेरा छा गया जबकि तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीँ मथुरा-अलीगढ़ में भी सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।

वहीँ अचानक मौसम में आये बदलाव के बाद मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत आस- पास के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जबकि प्रयागराज समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

दिल्ली: प्रदर्शन के लिए फिर जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया यलो अलर्ट…

मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा और रायबरेली में यलो अलर्ट जारी किया है । इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है। उधर, गुरुवार को 24 घंटे में 0.5 मिलीमीटर बारिश प्रदेश में रिकॉर्ड की गई।

कानपुर में पहले आंधी, फिर बारिश…

कानपुर में दोपहर में अचानक आसमान में घने बादल छा गए। फिर धूल भरी आंधी चली। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। कानपुर के तापमान में 5.2 डिग्री की गिरावट हुई। यहां 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 72 घंटों तक कानपुर और आसपास के जिलों में आंधी और बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *