ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दोस्तों संग नहाने गए युवक का शव 18 घंटे बाद पहूज नहर से बरामद

झांसी, 14 अगस्त। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अठोंदना नहर में मंगलवार को दोपहर पिकनिक मनाने के दौरान दो दोस्तों के साथ नहाते समय लापता हुए युवक का शव 18 घंटे बाद पहूज नहर से बुधवार तड़के गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने

कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट निवासी 24 वर्षीय अनुज खटीक अपने साथी राहुल और रिक्की के साथ प्रेमनगर थाना क्षेत्र ग्राम

अठोंदना स्थित पहूज डैम पर मंगलवार को दोपहर पिकनिक मनाने गया था। यहां वह अपने साथियों के साथ डैम के पानी में नहाने के लिए उतरा तभी पानी का बहाव तेज होने पर तीनो उसमें बह गए। किसी प्रकार राहुल और रिक्की आगे लगी झाड़ियों को पकड़ कर पानी के तेज बहाव से बचकर बाहर निकल आए लेकिन अनुज का कोई पता नहीं चल सका। इस घटना की जानकारी दोनों साथियाें ने आस पास के लोगों तथा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने नहर में डूबे युवक अनुज को तलाशना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद भी देर रात तक अनुज का कोई पता नहीं चल सका था।

बुधवार सुबह तड़के अनुज के शव को गोताखोरों की मदद से प्रेमनगर थाना पुलिस ने 18 घंटे बाद पहूज नहर से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अनुज की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *