ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजगढ़ः इल्लीमार दवा गटकने से युवक की मौत, जांच शुरु

राजगढ़,14 अगस्त । देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम बालचिड़ी में रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते इल्लीमार दवा गटक ली, जिसकी बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती शाम ग्राम बालचिड़ी निवासी पर्वतसिंह (40) पुत्र गंगाराम जाटव ने शराब के नशे में इल्लीमार दवा गटक ली, गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि युवक शराब पीने का आदी था, युवक ने किन हालातों के चलते जहर गटका, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *