ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निकाय चुनाव: जाने आखिर क्यों प्रचार से दूर रहेंगी मायावती, यह वजह आई सामने …

यूपी: प्रदेश में होने नगर निकाय चुनाव से पहले मायावती ने दूरी बना ली है | माना जा रहा है कि मायावती किसी भी जिले में किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में रैली नहीं होगी | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मायावती लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी है इसलिए इस बार पूरी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और कोआर्डिनेटरों की रहेगी। आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव वैसे भी बसपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए यह अग्नि परीक्षा है, क्योंकि वह पहला चुनाव करा रहे हैं। दूसरा, इसी से लोकसभा चुनाव में बसपा का भविष्य भी तय होगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में पहले चरण के लिए नामांकन समाप्त हो चुके है | वहीं, दूसरे चरण के नामांकन शुरू हो गए हैं। पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। बसपा ने महापौर पद पर 60 प्रतिशत मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। बसपा मुस्लिम-दलित समीकरण के सहारे ही इस मैदान में है। अब चुनाव के लिए प्रचारक भी तय होने शुरू हो गए हैं।

अतीक- अशरफ हत्या के आरोपियों की रिमांड मंजूर, पुलिस करेगी पूछताछ….

जानकारी के मुताबिक मायावती निकाय चुनाव में केवल मार्गदर्शन करेंगी और वॉर रूम से मॉनिटरिंग करेंगी | बता दें कि वैसे उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को आगामी 2024 लोकसभा का रिहर्सल माना जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *