बड़ी खबर: शाइस्ता के कछार इलाके में छिपे होने की आशंका- सूत्र

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है | जहाँ माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के कछार इलाके में छिपे होने की खबर है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर साये की तरह शाइस्ता और बहन आयशा नूरी के साथ है | पुलिस की जानकारी के मुताबिक ये तीनों कछार इलाके में बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। शूटर साबिर, आयशा नूरी, और शाइस्ता परवीन पिछले 30 दिनों से साथ है।

पश्चिम बंगाल जाने के फिराक में हैं तीनों…

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग पानी के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने के फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक आयशा और शाइस्ता के साथ आधे दर्जन से ज्यादा महिलाएं भी है। जो लगातार बुर्का पहन कर आयशा और शाइस्ता के साथ रहती हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आयशा और शाइस्ता रोजाना फोन और नंबर दोनों बदल रहे हैं। पुलिस के रडार पर वे लोग भी हैं जो लगातार आयशा, शाइस्ता और साबिर की मदद कर रहे हैं।

निकाय चुनाव: जाने आखिर क्यों प्रचार से दूर रहेंगी मायावती, यह वजह आई सामने …

शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम…

गौरतलब है कि बेटे असद और पति अतीक अहमद के जनाजे में शाइस्ता के आने के इनपुट मिले थे जिसे लेकर पुलिस काफी अलर्ट थी। लेकिन पुलिस को शाइस्ता का कोई सुराग नहीं मिल सका। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल शाइस्ता पर यूपी पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *