• February 14, 2026

मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद

 मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल, 07 अगस्त । सुरक्षाबलों ने मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

मणिपुर पुलिस ने आज सुबह बताया है कि थौबल जिले के मायाई कीथेल और इरोंग गांव से एक इंसास एलएमजी के साथ तीन मैगजीन, एक इंसास राइफल के साथ दो मैगजीन, एक एके-56 राइफल के साथ मैगजीन, एक 9 एमएम पिस्तौल (देशी) के साथ मैगजीन, एक .32 पिस्तौल के साथ मैगजीन, 113 जिंदा गोला बारूद और एक “बाओफेंग” हैंडहेल्ड सेट बरामद किया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *