ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Rajasthan: पायलट और गहलोत की लड़ाई में संकट मोचन बने कमलनाथ

राजस्थान: राजस्थान में सचिन पायलट के बगावती तेवरों के बीच प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है | पार्टी एक बार फिर दो खेमों में बटी दिख रही है | इसी बीच खबर मिल रही है कि प्रदेश में जारी उठक- पटक के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व् पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को राजस्थान इकाई में उत्पन्न स्थिति के समाधान के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है | कमलनाथ को दोनों नेताओं के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने का काम सौंपा दिया है |

पायलट से मिले कमलनाथ….

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी वेणुगोपाल के साथ अपने तर्कों पर चर्चा करने के लिए सचिन पायलट से मुलाकात की | राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कमलनाथ को बताया कि उनका एक दिवसीय अनशन प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही के लिए था न कि पार्टी विरोधी |

समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आये शाहरुख़ और नयनतारा

पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अभी तक दोनों नेताओं के बीच बैठक सौहार्दपूर्ण रही है लेकिन किसी वार्तालाप का हल नहीं निकला है | वहीँ, प्रदेश अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह रंधावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलकात कर चुके है और उन्होंने इस विषय पर वार्ता के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुलाकात की थी |

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *