ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

कूचबिहार, 24 जुलाई कूचबिहार जिले में कूचबिहार-माथाभांगा राज्य राजमार्ग पर निशिगंज इलाके में मंगलवार शाम हुए एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वैन कूचबिहार के सोनारी से माथाभांगा जा रही थी जबकि दूसरी ओर से सिलीगुड़ी से दिनहाटा जा रही एक यात्री बस आ रही थी। दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया। खबर पाकर निशिगंज चौकी की पुलिस और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया था। पिकअप वैन का ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था। अग्निशमन विभाग और पुलिस के प्रयासों से चालक को निकाला गया और माथाभांगा महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक जाम लगा रहा। बाद में अर्थमूवर से छोटे वाहन को हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ। घायलों का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *