ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तृणमूल कांग्रेस की रैली के दिन केवल ब्लू लाइन मेट्रो में दो लाख यात्रियों ने की सवारी

कोलकाता, 22 जुलाई । शहीद दिवस की रैली में रविवार को दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया (ब्लू लाइन) मेट्रो पर करीब 1.92 लाख यात्रियों ने सवारी की है। कोलकाता मेट्रो ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

कोलकाता मेट्रो रेलवे के एक बयान के अनुसार, 21 जुलाई को अपराह्न तीन बजे तक 1.92 लाख यात्रियों की संख्या पिछले रविवार (14 जुलाई) के मुकाबले लगभग 80 प्रतिशत अधिक थी। 14 जुलाई को अपराह्न तीन बजे तक ब्लू लाइन मेट्रो पर लगभग 1.07 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी।

बयान में कहा गया, “21 जुलाई को एस्प्लानेड में एक राजनीतिक रैली को ध्यान में रखते हुए, मेट्रो रेलवे प्राधिकरण ने सुचारू सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं की थीं। यात्रियों के लाभ के लिए विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर खोले गए।”

उल्लेखनीय है कि हर साल 21 जुलाई को एस्प्लानेड क्षेत्र में आयोजित होने वाली तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से लाखों लोग इकट्ठा होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *