ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में बाइकसवार की मौत

यमुनानगर, 20 जुलाई । रादौर के जेएमआईटी के नजदीक शुक्रवार शाम को डंपर और बाइक की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया। डंपर चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान शिवेन (24) निवासी गांव कुंजल के रूप में हुई। रादौर पुलिस थाना के जांच अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को लगभग 7 बजे के करीब शिवेन रादौर से बाइक पर अपने घर कुंजल आ रहा था। जब वह जेएमआईटी शैक्षणिक संस्थान के नजदीक पहुंचा था तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते शिवेन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया और डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। शिवेन अविवाहित था और यमुनानगर में प्राइवेट नौकरी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *