ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इलेक्ट्रिक साइकिल चोरी का आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार, 19 जुलाई । रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक साइकिल चोरी के आरोपित गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित के पास से चोरी की साइकिल भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक रानीपुर निवासी गौरांग गोयल पुत्र अमित गोयल शिवालिक नगर ने आधुनिक इलेक्ट्रिक साइकिल को अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने डबल पुल निकट पथरी पावर हाउस से आरोपित राहुल कुमार निवासी ग्राम करंजाली थाना देवबन्द जिला सहारनपुर हाल निवासी ब्रहमपुरी रावली महदूद को गिरफ्तार कर लिया। साइकिल की कीमत 60 हजार रुपये बतायी गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *