ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फरीदाबाद : डीग के जंगल में मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का शक

फरीदाबाद, 19 जुलाई। गांव असावटी स्थित रोशन कॉलोनी में झगड़े के दौरान एक 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। युवक का शव शुक्रवार को गांव डीग के पास मिला है। थाना सदर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक के पिता नाहर सिंह निवासी प्रहलादपुर दिल्ली ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने असावटी रोशन कॉलोनी में तीन वर्ष पहले मकान बनाया था। इस मकान में अभी कोई रहता नहीं है। यहां पर सोने के लिए वे आते हैं। बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा पीयूष यहां पर सोने के लिए आया था। उसके साथ उसके दोस्त अनुज, चीनी, बाटला, नीरज निवासी प्रहलादपुर दिल्ली भी थे। पीयूष ने रात को मोबाइल फोन करके बताया कि घर के दरवाजे खुले हुए हैं। इसके बाद उससे फिर कोई बात नहीं हुई। उसके दोस्त संदीप ने दूसरे दिन चाबी पीयूष की बहन शीतल को दिल्ली जाकर दे दी। शीतल ने पूछा कि पीयूष कहां है। उसने जवाब दिया कि उसे पुलिस पकड़ कर ले गई है।

उन्होंने बताया कि वे जब मौके पर पहुंचे तो बताया गया कि पीयूष और असावटी के रहने वाले प्रदीप का झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद पीयूष को ढूंढा तो उसका शव डीग के पास जंगल में पड़ा मिला। पीयूष का शव मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पीयूष के पिता ने शक जताया है कि उनके बेटे की हत्या उसके दोस्तों ने मिलकर की है। थाना सदर पुलिस ने शव का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *