ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित

पटना/दरभंगा, 16 जुलाई । बिहार में दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अनुसंधान टीम गठित कर दी गई है।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगरनाथ रेड्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को बताया कि बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता जीतन सैनी की हत्या मामले मे इस घटना के सफल उद्भेदन के लिए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल एवं तकनीकी कोषांग दरभंगा शामिल है।

दरभंगा एसएसपी ने बताया कि बिरौल थाना को सूचना मिली कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या सुपौल बाजार स्थित पैतृक आवास में कर दी गई है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल एवं तकनीकी कोषांग घटनास्थल पर पहुंचे और अनुसंधान की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया है। इस हत्याकांड में जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *