ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के मधुबनी में पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर ईडी की छापेमारी

पटना, 16 जुलाई। बिहार के मधुबनी में झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम गुलाब यादव के गांव लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पर सुबह से छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम उनके पटना और पुणे आवास पर भी सुबह में रेड के लिए पहुंची है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाहर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।

बताया जा रहा है कि ईडी ने गुलाब यादव के पटना और पुणे स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की है। पैतृक आवास के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इस आवास पर उनके दो-तीन केयरटेकर और सहायक ही मौजूद हैं। केयरटेकर से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस मामले में उनके खिलाफ ईडी ने छापेमारी की है। गुलाब यादव के पारिवारिक बैकग्राउंड की बात करें ताे उनकी पुत्री बिंदु गुलाब यादव जिला परिषद अध्यक्ष हैं जबकि पत्नी अंबिका गुलाब यादव मधुबनी से एमएलसी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *