ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोनीपत जिला पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल रहा अव्वल

सोनीपत, 14 जुलाई । पांचवी सोनीपत जिला पेंचक सिलाट प्रतियोगिता प्रताप स्कूल

खरखौदा में द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया व एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर सुबोध दहिया

ने बाउट आरंभ करवाकर किया। प्रतियोगिता में सोनीपत जिले के विभिन्न स्कूलों एवं खेल

अकादमी से 135 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें प्रताप स्कूल के खिलाड़ी अव्वल रहे।

द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया ने कहा कि खिलाड़ी खेल

भावना से खेलें, आपकी मेहनत आपको जीत दिलाती है। इस इस प्रतियोगिता में प्री टीन वर्ग

में 28 किलो में दिव्यांग प्रताप स्कूल, 33 किलो में यश सिसाना, 36 किलो में प्रतिक

प्रताप स्कूल 45 किलोग्राम में कार्तिक प्रताप स्कूल, सब जूनियर वर्ग में 33 किलोग्राम

में अंशिका जे पी जैन स्कूल, 43 किलोग्राम में तान्या प्रताप स्कूल, 51 किलोग्राम में

नैना, जूनियर वर्ग में 43 किलोग्राम में समीर जेपी जैन स्कूल, 55 किलोग्राम में तक्ष

प्रताप स्कूल, 59 किलोग्राम में वंश प्रताप स्कूल, 67 किलोग्राम में लक्ष्य प्रताप स्कूल, 63 किलोग्राम में हर्षित प्रताप स्कूल,

71 किलोग्राम में दिवस प्रताप स्कूल से प्रथम स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता में गोल्ड

मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन हरियाणा राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के

लिए हुआ है। रविवार को सभी विजेता खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया,

डॉक्टर सुबोध दहिया ने मेडल पहना कर उनका उत्साह वर्धन किया। जिला सोनीपत पेंचक सिलात

संघ के महासचिव जगमेंद्र पांचाल, उपाध्यक्ष सोनू,

सह सचिव भगत सिंह, खुशबू जेपी जैन स्कूल, सुधीर, विकास, आजाद सिंह, अमित कुमार

आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *