ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में 40 योजनाओं का किया शिलान्यास

जमशेदपुर, 13 जुलाई । स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 40 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विकास का कार्य ना रुका था ना रुकेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं सोसायटी का निरीक्षण करते हुए लोगों से मिलता भी हूं और ऑन स्पॉट समस्या को सुनकर समाधान करने का प्रयास करता हूं। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं का शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया हूं ताकि क्षेत्र में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे।

मंत्री ने इस दौरान कुल प्राक्कलित राशि पांच करोड़ 81 लाख 17 हजार एक सौ 78 रुपये की कुल 40 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नागरिक सुविधा मद अन्तर्गत कुल योजनाओं की संख्या 15 कुल प्राक्कलित राशि 2.25,73,641.00, सड़क परिवहन मद अन्तर्गत कुल योजनाओं की संख्या 24 कुल प्राक्कलित राशि -2,87,53,168.00, अमृत 20 मद अन्तर्गत कुल योजनाओं की संख्या एक कुल प्राक्कलित राशि 67,90,369.00 शामिल है। इन योजनाओं में सामुदायिक भवन का निर्माण, सामुदायिक भवन का सौंदर्यीकरण, छठ घाट निर्माण, तालाब निर्माण, सड़क निर्माण और नाली निर्माण शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इरशाद हैदर, अमित प्रसाद, बिनोद रजक, राजेश रजक, भोला गोस्वामी, सूरज कुमार, राजकुमार दास, जयप्रकाश साहू, अनिल सिंह, जीतेन्द्र सिंह, मनोज झा, राकेश दास, ईश्वर सिंह, माजिद अख्तर, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, रवि दुबे, मो इरशाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *