ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कठुआ के जराई सियोम में ग्रामीणों ने पकड़ा विशेष प्राजाति का हिरण

कठुआ, 10 जुलाई  कठुआ जिले के सीमावर्ती जराई सियोम गांव में ग्रामीणों द्वारा एक घायल हिरण के बच्चें को पकड़ा गया। ग्रामीणों ने हिरण का उपचार करने के बाद उसे वन्यजीव विभाग को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि जंगलों में लगी आग के कारण जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्रों की तरफ रूख कर रहे है और यह हिरण भी उसी आग से बचने को जंगल से बाहर आ गया और रास्ता भटक कर रिहायशी क्षेत्र में घुस गया यहां पर कुत्ते उसके पीछे लग गए और उनसे बचने को यह एक घर में जा घुसा। यहां लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो उसके जखमों पर मरहम लगा दी और इसकी जानकारी वन्य जीव विभाग को दी गई। बाद में गांव में पहुंची विभाग की टीम ने हिरण को अपने कब्जे में ले लिया। वन्य जीव विभाग का मानना है कि यह हिरण का बच्चा एक विशेष प्राजाति का है जो कि काफी कम पाया जाता है जबकि यह हिरण भारत व पाकिस्तान सीमा के आसपास की पाये जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *