ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराष्ट्र के हिंगोली, वाशिम समेत कई जिलों में भूकंप के झटके

मुंबई, 10 जुलाई। महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़, परभणि, जालना और वाशिम जिलों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। ये झटके सुबह 7 से 7.14 बजे के बीच महसूस किए गए। भूकंप के कारण कुछ घरों में दरार पड़ गई है, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
हिंगोली कलेक्टर जीतेंद्र पापलकर ने बताया कि भूकंप से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि घबराने की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि हिंगोली जिले के औंधा नागनाथ, वासमत तहसील के कई गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मालधामनी गांव में भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से महज 10 सेकेंड तक कंपन महसूस की गई।
फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *