ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धराशायी मकान के मलबे में दबने से एक की मौत, पांच घायल, सांसद ने स्वास्थ्य हाल जाना

राजगढ़,10 जुलाई। ब्यावरा नगर में हाइवे से लगी शिवधाम काॅलोनी के समीप अजनार नदी के किनारे निर्माणाधीन मकान के ढ़ह जाने से एक मजूदर की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
घटना की जानकारी लगते ही सासंद रोड़मल नागर सिविल अस्पताल पहुंचे और इलाजरत घायलों का हाल जाना, साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर धराशाही मकान की स्थिति को देखा और जांच के निर्देश दिए। बता दें कि बीती रात हाइवे से लगी शिवधाम काॅलोनी के समीप अजनार नदी के किनारे निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान छत की ढलाई के दौरान धराशायी हो गया, जिसमें 19 मजूदर काम कर रहे थे। मलबे में दबने से तूफान सिंह (30) पुत्र लक्ष्मीनारायण यादव निवासी सिंदूरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके शव को घंटों की मशक्कत के बाद मलबे से निकाला गया। देर रात चले रेस्क्यू के दौरान कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा, एसडीएम गीतांजलि शर्मा, एसडीओपी नेहा गौर सहित पुलिसबल मौजूद रहा। हादसे में पांच लोग घायल हुए है, जिनमें अनिल (29)पुत्र गोपाल मनोरिया निवासी खेड़ारिसोदा, बबलू (23)पुत्र फतेहसिंह मेहर निवासी खांकरासंबला, मांगीलाल (25)पुत्र देवीसिंह तंवर निवासी देवलीखेड़ा, हेमराज (25)पुत्र दयाराम मेहर निवासी खुरी और भगवानसिंह (32)पुत्र तुलसीराम जाटव निवासी खांकरसंवला शामिल है, जिनमें अनिल की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों का स्वास्थ्य देखने के लिए सांसद रोड़मल नागर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों की स्थिति को देखा। नदी के किनारे तीन मंजिला मकान का निर्माण और धराशाही जाने पर सांसद रोडमल नागर का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *