October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीजीपी ने की कठुआ हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के अभियान की समीक्षा

जम्मू, 9 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने मंगलवार को कठुआ जिले में सेना के गश्ती दल पर घातक हमला कर पांच सैनिकों की हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा की।
अधिकारियों ने बताया कि एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) विजय कुमार और एडीजीपी जम्मू क्षेत्र आनंद जैन के साथ स्वैन ने पुलिस और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की। सेना के गश्ती दल पर सोमवार को कठुआ जिले के मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार में बदनोटा गांव के पास ऊबड़-खाबड़ माचेडी-किंडली-मल्हार पहाड़ी मार्ग पर इस तरह की यह पहली आतंकी घटना थी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ही आतंकवादियों की तलाश शुरू हो गई थी और भारी बारिश के कारण देर शाम को इसे स्थगित कर दिया गया था। मंगलवार सुबह सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त तलाशी दलों ने इसे फिर से शुरू किया। उन्होंने बताया कि सेना के शीर्ष पैरा-कमांडो और खोजी कुत्ते तलाशी अभियान में शामिल हुए जबकि निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.