October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक को ओवर टेक करने के चक्कर में बस ट्रक से जा भिड़ीं, ट्रक चालक की मौत

जोधपुर, 09 जुलाई शहर के जोधपुर -जैसलमेर रोड पर बड़ली पेटे्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह जोधपुर से शिव के लिए निकली एक निजी बस सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ीं। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार सात लोग घायल हो गए। बस चालक ने एक बाइक सवार को ओवर टेक करने का प्रयास किया और सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। बाद में बस वन विभाग की बनी एक दीवार में जा घुसी। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों को अस्पताल भिजवाया गया। बस का चालक भी इसमें घायल हुआ है।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि 12वीं रोड बोंबे मोटर्स के पास से एक निजी बस आज सुबह यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। बस बाड़मेर मेें शिव के लिए निकली थी। जब यह बस बड़ली क्षेत्र जोधपुर- जैसलमेर रोड पर पहुंची तो एक बाइक सवार को ओवर टेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। ट्रक सही दिशा में चल रहा था। हादसे में ट्रक का चालक राजवा निवासी पन्नाराम पुत्र सोमाराम की मौत हो गई। बस चालक बालोतरा गिड़ा स्थित बाटाडू निवासी दुर्गाराम पुत्र खेताराम जाट भी घायल हो गया।
इधर सूचना मिलने पर राजीव गांधी नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद निजी बस वन विभाग की दीवार में घुस गई और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
थानाधिकारी ढाका ने बताया कि बस में 20-25 लोग सवार थे। जिसमें सात लोग घायल हो गए। जिन्हें अन्य साधनों के माध्यम से तत्काल एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया।
यह सवारियां हुई घायल :
थानाधिकारी ढाका ने बताया कि बस में सवार सूरासागर निवासी 24 वर्षीय हेमलता पत्नी दिनेश कुमार, 45 साल की सूरसागर की ही चंदू देवी पत्नी जसराज, मंदसौर एमपी 35 साल की राजीबाई पत्नी सुरेश, बालेसर निवासी 41 साल का सवाई सिंह पुत्र श्रवणसिंह, एमपी मंदसौर निवासी 45 साल का मुकेश पुत्र ब्रदीलाल, गोटन नागौर के 75वर्षीय तायलराम पुत्र भीमाराम एवं शेरगढ़ के देवराजगढ़ निवासी 40 साल की पुष्पा पत्नी गोपालसिंह घायल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.