ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

के. केशव राव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 04 जुलाई । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए के. केशव राव ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंप दिया है।

केशवराव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस प्रभारी दीपादास मुंशी की मौजूदगी में बुधवार को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली थी।

बीआरएस से राज्यसभा के लिए चुने गए के. केशव ने पार्टी बदलने के कारण अपनी राज्यसभा सदस्यता छोड़ने का फैसला किया। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका दो साल का कार्यकाल अभी बाकी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *