ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पांच महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन

रांची, 3 जुलाई झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पांच महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, सत्ता पक्ष के विधायकों और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में हुई बैठक में हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना गया। साथ ही यह भी तय हुआ कि राजभवन जाकर इसकी सूचना आज ही दी जायेगी। हालांकि, राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण अभी राज्य से बाहर पुडुचेरी में हैं लेकिन वह आज देर शाम रांची आ जायेंगे।

पांच महीने के भीतर दूसरी बार नेतृत्व में बदलाव

हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस केस में उन्हें ईडी की पड़ताल के बाद जेल जाना पड़ा था। इससे बाद दो फरवरी को झामुमो के वरिष्ठ नेता और मंत्री चम्पाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हाल ही में हाई कोर्ट ने हेमंत को जमानत दे दी है। तब से माना जाने लगा कि वे फिर से सत्ता की बागडोर संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *