ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लव जेहाद : मुस्लिम डॉक्टर ने दीक्षित बन हिन्दू युवती से किया शादी, न्याय की लगाई गुहार

सहारनपुर, 02 जुलाई । उत्तर प्रदेश में जनपद सहारनपुर के देवबंद में लव जेहाद का एक मामला सामने आया है। डॉक्टर ने हिन्दू नाम रखकर कोलकता की एक युवती से हिन्दू रीति रिवाज से शादी की है। पीड़ित महिला ने हिंदू संगठन से मदद लेकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है।

महिला का आरोप है कि देवबंद में एक प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अहबर हुसैन ने कुछ दिन पहले खुद का नाम अमन दीक्षित बताकर कर कोलकता में हिन्दू रीति रिवाज से शादी करके यहां लाए थे। जब उसे पता चला कि वह मुस्लिम है तो डॉ.ने कमरे में बंद करके सीसीटीवी फुटेज के जरिये उस पर नजर रखता था। आरोप है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह उसे जिंदा जलायेगी। क्योंकि उसने उसके साथ बहुत अत्याचार किया है। इस बीच डॉ. की पूर्व पत्नी भी अब मीडिया के सामने आ गयी है। उसने यह बताया कि डॉक्टर से उसकी शादी हुई थी और चार साल पहले उसे छोड़ चुका है। उसकी जवान दो बच्चियां हैं। उसने उसे भरोसा दिया था कि उसे लेने आएगा, लेकिन नहीं आया। मेरी जानकारी अब तक वह पांच शादी कर चुका है। वह अपने और बच्चों के लिए इंसाफ चाहती है।

इस संबंध में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी को जब जानकारी हुई तो उन्होंने पूरे प्रकरण को उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए डॉक्टर के विरुद्ध तुरंत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजे जाने तथा क्लिनिक को सील किए जाने की मांग की है।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि देवबंद का रहने वाला डॉक्टर ने उसे झूठा प्रेम दिखाकर कोलकता की एक महिला से हिन्दू रीति रिवाज से शादी की है। पीड़ित महिला के पास सारे सुबूत हैं। उस पीड़ित महिला को कमरे में बंद कर अत्याचार किया है। आरोपित के खिलाफ थाना देवबंद में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *