ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

RBI ने दी राहत, ब्याज दर पर लगी लगाम, नहीं बढ़ेगी EMI

Repo Rate: देश में लगातार बढ़ती मंहगाई के बीच RBI ने लोगों को बड़ी राहत दे है |भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों को बड़ी राहत दी है। लगातार बढ़ती मंहगाई के बीच RBI ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (MPC) की बैठक में रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुद्रास्फीति 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

EMI वालों को राहत …

आपको बता दें की रेपो रेट में बदलाव नहीं होने से सबसे बड़ी राहत EMI भरने वालों को मिली है। रेपो रेट सीधे तौर पर बैंक लोन को प्रभावित करता है। रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंक को ऋण दिया जाता है। इसका असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन सभी तरह के लोन पर पड़ता है। कर्ज महंगा होने से EMI बढ़ जाती है।

देशभर में हनुमान जयंती की धूम, CM योगी ने दी बधाई …

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *