ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

BJP स्थापना दिवस: हम भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति से लड़ेंगे’- पीएम मोदी

स्थापना दिवस : भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया | मोदी ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है।

भारत को हनुमान जी की शक्ति तरह शक्ति का एहसास

मोदी ने कहा कि जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे। आज भारत हनुमान जी की शक्ति की तरह ही अपनी क्षमता का एहसास कर रहा है।

हनुमान जी से मिलती है प्रेरणा

भाजपा को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था से लड़ने की प्रेरणा भगवान हनुमान से मिलती है। यदि हम भगवान हनुमान के पूरे जीवन को देखें, तो उनका “Can Do” रवैया था, जिसने उन्हें सभी प्रकार की सफलता दिलाने में मदद की और हमारी पार्टी मां भारती, संविधान और राष्ट्र के लिए समर्पित है।

बीजेपी कार्यकर्ता लेते हैं हनुमान जी के मूल्यों से प्रेरणा

मोदी ने कहा कि हनुमान जयंती के शुभ दिन पर मैं सभी के लिए उनके आशीर्वाद की प्रार्थना करता हूं। आज भारत बजरंग बली जैसी महाशक्तियों को साकार कर रहा है, भारत सागर जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए और अधिक मजबूत होकर उभरा है। हमारी पार्टी, हमारे कार्यकर्ता लगातार हनुमान जी के मूल्यों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हैं।

भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति से लड़ेंगे

उन्होंने कहा कि जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है। हम भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति से मजबूती के साथ लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *