ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भोपाल-ग्वालियर समेत 17 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

भोपाल, 30 जून मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की बौछारें पड़ रही है। आज रविवार को भी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत 17 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा इंदौर और उज्जैन में भी आंधी के साथ बारिश होने के आसार है। इससे पहले शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।

मौसम विभाग, भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। वहीं, ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस कारण पूरे प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है। उत्तर और पूर्वी हिस्सों में इसका असर ज्यादा है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिली। भोपाल में तेज बारिश हुई। शाम तक 1 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। बालाघाट के मलाजखंड और सिवनी में सवा इंच, उमरिया और खजुराहो में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। मंडला, धार, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रतलाम और उज्जैन में भी बारिश हुई।

अनूपपुर, उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, कटनी, पन्ना, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, भिंड, मंदसौर, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, शहडोल के साथ श्योपुरकलां, मुरैना, झाबुआ, अलीराजपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्ना, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट हुई। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कई जिलों में पारा 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 26.8 डिग्री रहा। सिवनी में 27.2 डिग्री, मलाजखंड में 28.5 डिग्री और मंडला में पारा 28.8 डिग्री टेम्प्रेचर दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *