ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डिब्रूगढ़ टाउन स्टेशन से आंशिक रूप रद्द रहेगी ट्रेनें

गुवाहाटी, 29 जून। डिब्रूगढ़ टाउन स्टेशन के पास मनकट्टा में रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का पुनर्निर्माण विभिन्न विकास कार्यों के लिए किया जा रहा है। इन बुनियादी अवसंरचना के कार्यों को करने के लिए, विभिन्न ट्रेनें डिब्रूगढ़ टाउन स्टेशन के बजाय डिब्रूगढ़ स्टेशन पर प्रस्थान और समापन होगी। कुछ अन्य ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द भी रहेगी।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने आज बताया कि जिन ट्रेनों की यात्रा डिब्रूगढ़ टाउन के बजाय डिब्रूगढ़ में समाप्त होगी और चाउलखोवा एवं डिब्रूगढ़ टाउन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी उनमें 29 जून से 29 जुलाई तक यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12424 (नई दिल्ली – डिब्रूगढ़ टाउन) राजधानी एक्सप्रेस 06:00 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

30 जून से 30 जुलाई तक यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15669 (गुवाहाटी – डिब्रूगढ़ टाउन) नगालैंड एक्सप्रेस 10:30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

1 से 31 जुलाई तक यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 05915 (शिमलगुड़ी जंक्शन – डिब्रूगढ़ टाउन) पैसेंजर स्पेशल 08:45 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

जिन ट्रेनों की यात्रा डिब्रूगढ़ से शुरू होगी और डिब्रूगढ़ टाउन एवं चाउलखोवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी उनमें 1 से 31 जुलाई तक यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12423 (डिब्रूगढ़ टाउन – नई दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से 20:55 बजे रवाना होगी।

1 से 31 जुलाई तक यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 15670 (डिब्रूगढ़ टाउन – गुवाहाटी) नगालैंड एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से 14:20 बजे रवाना होगी।

1 से 31 जुलाई तक यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 05916 (डिब्रूगढ़ टाउन – शिमलगुड़ी जंक्शन) पैसेंजर स्पेशल डिब्रूगढ़ से 17:35 बजे रवाना होगी।

जिन ट्रेनों की सेवा की अवधि में विस्तार होगी उनमें 01 से 31 जुलाई तक ट्रेन संख्या 07902/07903 (डिब्रूगढ़ टाउन – लीडो – डिब्रूगढ़ टाउन) डेमू स्पेशल को वाया डिब्रूगढ़ होकर मुरकंगसेलेक तक विस्तार किया जाएगा। ट्रेन संख्या 07902 (लीडो – मुरकंगसेलेक) डेमू स्पेशल डिब्रूगढ़ 09:40 बजे पहुंचेगी और डिब्रूगढ़ से 09:50 बजे रवाना होने के बाद मुरकंगसेलेक 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 07903 (मुरकंगसेलेक – लीडो) डेमू स्पेशल मुरकोंगसेलेक से 15:30 बजे प्रस्थान होने के बाद डिब्रूगढ़ 17:35 बजे पहुंचकर 17:45 बजे रवाना होने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *