ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप पर डाक मुंशी निलंबित

बिजनौर,29जून थाना धामपुर पर तैनात मुख्य आरक्षी मोनू को डाक मुंशी पर नियुक्ति के दौरान सरकारी कार्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता के चलते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, जनपद बिजनौर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य आरक्षी 486 मोनू को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है । पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने इस सम्बंध में प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ को इस निर्देश के साथ दी है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित कर दें ।

पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *