ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमीन विवाद में झड़प, चाकू मारकर दो युवकों को घायल किया

कोडरमा, 29 जून। जिले में जमीन विवाद के मामला में झड़प के बाद चाकू मारकर दो युवकों को घायल कर दिया गया। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा का है, जहां शुक्रवार रात जमीन विवाद में झड़प और मारपीट हुई। जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई और फिर मारपीट चाकूबाजी में बदल गई।

 

इसे भी पढ़े :-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान

 

इस घटना में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। एक ही दिन में दो बार मारपीट हुई और दोनों बार चाकूबाजी हुई। रात को यह विवाद झुमरीतिलैया शहर तक पहुंच गया। विवाद में झुमरीतिलैया के व्यस्ततम इलाके पूर्णिमा टॉकीज के पास चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया।

बताया गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को बीच बाजार में चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू मारने की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, वहीं किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर चाकूबाजी में शामिल पांच लोगों को घटनास्थल से पकड़ लिया, वहीं घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने वहां से चाकू भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *