ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनआईए की छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आधा दर्जन स्थानों पर दबिश, दो लोगों की गिरफ्तारी

रायपुर, 29 जून  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देररात छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आधा दर्जन स्थानों पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने मोबाइल फोन, प्रिंटर, नकदी और कई अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने शुक्रवार रात माओवादियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी मामले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कई स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांवों मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी में तलाशी कर कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये की नकदी के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं । साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *