ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विद्यार्थी अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें: सुभाष

लखनऊ,21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष थीम ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम पं0 भृगुदत्त तिवारी ऑडिटोरियम में योग गुरु अंजनी कुमार दुबे के निर्देशन में आयुष प्रोटोकोल के तहत कराया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ।

योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष कहा कि योग सनातन ज्ञान के साथ-साथ सामान्य जीवन में उतारने वाली सांस्कृतिक विरासत है। विद्यार्थियों को अपने जीवन शैली में योग को आत्मसात करना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों में विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों से संघर्ष करने में सहायता मिलती है और उन्होंने योग के अष्टांग मार्ग को पालन करने के लिए विशेष बल दिया।

डीएवी कालेज के प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार त्रिपाठी ने स्वागत भाषण के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक जीवन शैली है। योग को हर भारतीय को अपने घर में नियमित रूप से करना चाहिए जिससे वह निरोगी रहे स्वस्थ रहें और लंबी आयु को प्राप्त करे।

डा. अरविन्द बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का इस संचालन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. संजय तिवारी, प्रो. सुधीर शुक्ला, इतिहास संकलन योजना के डॉ. दुर्गेश, डॉक्टर विनय कुमार, गजेन्द्र कुमार व अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित होकर योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *