ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने नडाबेट में आयोजित ‘सीमा सुरक्षा प्रहरी सम्मेलन’ में हिस्सा लिया

गांधीनगर, 21 जून। राज्य स्तरीय विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योगाभ्यास के बाद नडाबेट बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में आयोजित ‘सीमा सुरक्षा प्रहरी सम्मेलन’ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों से मिलकर हमेशा एक नई ऊर्जा और उत्साह मिलता है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ये जवान देश की सीमा को सुरक्षित रखने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब आम लोग भी नडाबेट में सीमा दर्शन के लिए आते हैं, तब बीएसएफ के जवानों से मिलकर रोमांच का अनुभव करते हैं। बीएसएफ के जवान सीमावर्ती क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेकर समाज को नई राह दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना बीएसएफ के जवानों द्वारा सच्चे अर्थों में साकार हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नडाबेट में सरहद की सुरक्षा करने वाली मां नडेश्वरी माता के मंदिर में जाकर दर्शन किए और धन्यता महसूस की। नडेश्वरी मां के दर्शनार्थ पहुंचे मुख्यमंत्री का मंदिर के ट्रस्टियों ने स्वागत किया।

सीमा सुरक्षा प्रहरी सम्मेलन में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, विधायक प्रवीणभाई माली, अनिकेत ठाकर, लविंगजी सोलंकी, मावजी देसाई, बीएसएफ के महानिरीक्षक अभिषेक पाठक, कलेक्टर वरुण कुमार बरनवाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय राज मकवाणा सहित बड़ी संख्या में बीएसएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *