ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 20 जून  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने बधाई संदेश में कहा, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। त्याग और समर्पण से आपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की सेवा और कमजोर, वंचित वर्ग को सशक्त बनाने में लगा दिया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *