ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटी खिचड़ी

वाराणसी,19 जून कांग्रेस के शीर्ष नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी का बुधवार को 54वां जन्मदिन है। अपने नेता के जन्मदिन पर पार्टी के स्थानीय नेताओं से लेकर इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन के नेता भी राहुल गांधी को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। यहां स्थानीय नेताओं ने अपने नेता के जन्मदिन पर गरीबों में खिचड़ी बांटी।

इंडिया गठबंधन परिवार की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन दशाश्वमेध स्थित खिचड़िया बाबा मंदिर में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने गरीबों में खिचड़ी वितरण कर ईश्वर से कामना किया कि राहुल गांधी को दीर्घायु प्रदान करें।

कार्यक्रम में मनीष मोरोलिया, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश ओझा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश शंकर पांडेय, ब्रह्म दत्त त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठी, आकाश मेहरोत्रा, विवेक यादव, नरसिंह दास वर्मा, समाजवादी पार्टी के सचिव रवि यादव, दीपक यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *