ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

हरिद्वार, 18 जून । पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। विवाद कलियर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गाव में हुआ।

ईमली खेडा चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में गाली गलौज हुई और जमकर ईंट, पत्थर व लाठी-डंडे चले। विवाद में दोनों पक्षों की और से 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि विवाद में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *