ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाराबंकी में भरभरा कर छत गिरी, चार सदस्य मलबे में दबे

बाराबंकी,17 जून। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्रांर्गत भोजपुर मजरे सादुल्लापुर में सोमवार भोर के वक्त भरभराकर छत गिर गयी। मलबे के नीचे दबकर पति-पत्नी और दो बच्चें दब गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

रविवार की रात में सराफ अली अपनी पत्नी परवीन बेटी,शबनम और बेटे इमरान के साथ छत पर सोने रहे थे। सोमवार सुबह चार बजे अचानक छत भरभराकर गिरी और उस पर सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। छत गिरने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीण जाग गए और सराफ अली के घर के पास पहुंचे। मलबे में दबे परिवारों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सभी को राम सनेही घाट सीएससी में भर्ती कराया गया।

घायलों की हालत गंभीर बताते हुए डाॅक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शबनम की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *