ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखनऊ में सैलूनकर्मी ने थूक से युवक का मसाज किया, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 16 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सैलूनकर्मी की शर्मनाक हरकत सोशल मीडिया में रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सैलूनकर्मी थूक से मसाज करता देखा जा रहा है। पीड़ित युवक ने सैलूनकर्मी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पीड़ित आशीष नाम के युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीते दिनों वह क्षेत्र में ही बने एक सैलून में गया था। यहां पर कार्यरत सैलून कर्मी जैद उनकी सेविंग करने के बाद चहेरे पर मसाज कर रहा था। इसी दौरान उसे शक हुआ कि सैलूनकर्मी ने मसाज करते वक्त अपने थूक इस्तेमाल किया है। इस पर उसने इसका विरोध करते हुए सैलून में लगे सीसीटीवी फुटेज को निकलवाया और मामला सही पाया गया। पीड़ित ने वीडियो को साक्ष्य के तौर पर पुलिस के सुपुर्द करते हुए थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *