ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 आज, 15 हजार 225 परीक्षार्थी होंगे शामिल

इन्दौर, 16 जून (हि.स.)। संघ लोक सेवा आयोग, नईदिल्ली द्वारा आयोजित ‘सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024’ का आयोजन आज रविवार को दो सत्र में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे (प्रथम सत्र) एवं दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक (द्वितीय सत्र) में किया जाएगा। इंदौर में यह परीक्षा 37 परीक्षा उपकेन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा में इंदौर केन्द्र से कुल 15 हजार 225 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

संयुक्त राजस्व आयुक्त शैली कनाश ने बताया कि उम्मीदवारों को परीक्षा भवन परिसर में कोई भी मूल्यवान, कीमती सामान, मोबाईल फोन, स्मार्ट / डिजिटल वॉच अन्य आई.टी. गैजेट, पुस्तकें, बैग आदि के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ प्रतिबंधित वस्तुएं ना लायें। क्योंकि परीक्षा स्थल पर्यवेक्षक/ केन्द्राध्यक्ष इन वस्तुओं को रखने का प्रबंध नहीं करेंगे। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल में अपने साथ केवल ई-प्रवेश पत्र (प्रिंट आउट), पैन, पेंसिल, पहचान का प्रमाण, स्वयं की फोटो की प्रतियां और ई-प्रवेश-पत्र के अनुदेशों में यथाविर्निदिष्ट अनुसार अनुमति होगी। परीक्षा स्थल के भीतर अन्य किसी वस्तु को साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा स्थल पर उम्मीदवारों का प्रवेश परीक्षा के प्रत्येक सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जायेगा। किसी भी उममीदवार को परीक्षा स्थल में प्रवेश बंद होने के पश्चात् प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदार को ई-प्रवेश पत्र में उल्लेखित स्थान के अलावा किसी दूसरे स्थान पर उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने अपील की है कि परीक्षा भवन में प्रवेश पाने के लिये परीक्षार्थी / उम्मीदवार ई-प्रवेश-पत्र (प्रिंटआउट) के साथ फोटो पहचान-पत्र प्रत्येक सत्र में साथ लाएं। उम्मीदार अपना ई-प्रवेश-पत्र सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *