ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मप्रः मेक माय ट्रिप में शामिल हुआ छिंदवाड़ा जिले का पर्यटन ग्राम सावरवानी

छिन्दवाडा, 15 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से विकसित हो रहे छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम सावरवानी का रजिस्ट्रेशन अंतरराष्ट्रीय एजेंसी मेक माय ट्रिप में हो गया है। अब देश और विदेश के पर्यटक इस साइट पर जाकर भी सावरवानी के होम स्टे बुक कर सकते हैं।

जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत ने बताया कि सावरवानी को मेक माय ट्रिप में लाने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल पर सावरवानी के होम स्टे संचालकों को भोपाल की प्रशासन अकादमी में दो दिन की ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेंनिग में टूरिज्म बोर्ड के डायरेक्टर प्रशांत सिन्हा, रूलर प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियंका सिन्हा और मेक माय ट्रिप के दीपक कुमार ने होम स्टे धारकों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के आतिथ्य पर अपने विचार रखे।

राजपूत ने बताया कि कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जैसवाल के कुशल मार्गदर्शन में पर्यटन ग्राम सावरवानी सहित अन्य सभी नौ पर्यटन ग्रामों में विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई जा रही है। पर्यटन ग्राम देवगढ़, चोपना और काजरा में भी जल्द ही नए होम स्टे पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि विलेज वे, बैक टू विलेज संस्था के माध्यम से पर्यटन ग्रामों में होम स्टे में किफायती छूट योजना 20 जून तक लागू है, सावरवानी व देवगढ़ घूमने के इच्छुक पर्यटक समर स्पेशल योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *