ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गंगा दशहरा पर लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

बलिया, 16 जून (हि. स.)। गंगा दशहरा पर रविवार को जिले से होकर गुजरती पावन सलिला गंगा के अलग-अलग घाटों पर आस्था का अद्भुत संगम दिखा। सबसे अधिक भीड़ जिला मुख्यालय से सटे महावीर घाट पर उमड़ी। जहां लोगों ने स्नान के बाद गंगा पूजन भी किया।

गंगा दशहरा पर्व पर रविवार भोर से ही लोगों का रेला गंगा घाटों की ओर चल पड़ा। महावीर घाट जाने वाले मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। नजदीक होने के कारण शहर से सटे महावीर घाट पर सर्वाधिक भीड़ थी। इसके अलावा हैबतपुर, शिवरामपुर समेत जिले के अन्य घाटों पर भी लोग स्नान करते दिखे। भोर से उमड़ी भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई।महिलाओं ने स्नान के बाद गंगा का विशेष पूजन किया। इसके बादगंगा की आरती उतारी। महिलाओं के साथ गईं युवतियां गंगा घाटों पर सेल्फी लेती दिखीं।

उधर, गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद लोगों ने शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया। भृगु मंदिर व बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में भीड़ का आलम यह था कि लंबी कतारें लग गईं। गंगा दशहरा को देखते हुए विभिन्न घाटों पर सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई थी। इसी तरह गंगा के उजियार घाट और गायघाट पर भी आस्थावानों की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए उमड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *