• March 8, 2026

पशु तस्करी मामले में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार

 पशु तस्करी मामले में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार

 गुवाहाटी के वशिष्ठ थानांतर्गत जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने पशु तस्करी में शामिल दो तस्करों को 28 मवेशियों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह पुलिस चौकी क्षेत्र के जोराबाट क्रॉसिंग इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान दो पशु तस्कर सद्दाम हुसैन (29, उदालगुड़ी) और जलालुद्दीन (खरुपेटिया) को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्कर 28 मवेशियों को ट्रक (एएस-06बीसी-1538) में लादकर मेघालय के पशु बाजार तक ले जा रहे थे। पुलिस इस संबंध में पशु अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *